बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन यानी AIBE 21 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। AIBE 21 Admit Card 2026 आज 22 मई को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। देशभर के हजारों लॉ ग्रेजुएट्स इस एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि बिना हॉल टिकट के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परीक्षा शेड्यूल के अनुसार AIBE 21 परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड यानी पेन और पेपर मोड में होगी। परीक्षा का उद्देश्य कानून की पढ़ाई पूरी कर चुके उम्मीदवारों की प्रोफेशनल योग्यता की जांच करना है, ताकि उन्हें वकालत करने के लिए Certificate of Practice जारी किया जा सके।
आज शाम तक एक्टिव हो सकता है Admit Card लिंक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार AIBE 21 Admit Card लिंक आज शाम तक एक्टिव हो सकता है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए एडमिट कार्ड शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच जारी होने की संभावना जताई जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को Registration Number और Password या Date of Birth की जरूरत होगी। हॉल टिकट केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया जाएगा और किसी भी उम्मीदवार को पोस्ट के माध्यम से Admit Card नहीं भेजा जाएगा।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे AIBE 21 Hall Ticket
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद AIBE XXI Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। अब अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करें और Submit बटन दबाएं। Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकालना जरूरी होगा।
Admit Card में क्या-क्या जानकारी होगी
AIBE 21 Hall Ticket में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा समय और जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि Admit Card डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। अगर किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र में ये दस्तावेज ले जाना होगा जरूरी
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को Printed Admit Card के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा। आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या स्टेट बार काउंसिल Enrollment ID स्वीकार किए जा सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
AIBE 21 Exam Pattern भी जान लें
AIBE 21 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि एंट्री प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।
