Ducati Monster 2026 भारत में लॉन्च, कीमत ₹13.99 लाख से शुरू; मिला नया 890cc V2 इंजन

Ducati ने भारत में अपनी लोकप्रिय नेकेड स्पोर्ट्स बाइक 2026 Monster को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Monster की पांचवीं पीढ़ी के मॉडल के तौर पर पेश किया है। नई बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख रखी गई है। इसके साथ कंपनी ने Monster+ वेरिएंट भी पेश किया है।

नई Monster में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन और चेसिस में देखने को मिलता है। बाइक को नया 890cc V2 इंजन मिला है, जबकि इसका वजन पिछले मॉडल की तुलना में करीब 4 किलोग्राम कम किया गया है।

890cc V2 इंजन से मिलेगी 110bhp की ताकत

2026 Ducati Monster में नया 890cc V2 इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 110bhp की पावर और 91Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें Intake Variable Timing यानी IVT तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

Ducati के अनुसार, अधिकतम टॉर्क का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा 4,000rpm से 10,000rpm के बीच उपलब्ध रहता है। इससे बाइक को शहर में चलाने के साथ-साथ स्पोर्टी राइडिंग में भी बेहतर रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।

नए इंजन का वजन भी पुराने इंजन की तुलना में करीब 5.9 किलोग्राम कम है। इसके अलावा, वाल्व-क्लीयरेंस जांच का अंतराल अब 45,000 किलोमीटर तक कर दिया गया है, जिससे मेंटेनेंस के लिहाज से भी बाइक ज्यादा आकर्षक बनती है।

पहले से हल्की हुई Ducati Monster

नई Monster का बिना फ्यूल वजन 175 किलोग्राम बताया गया है, जो पिछले मॉडल से करीब 4 किलोग्राम कम है। इसके लिए Ducati ने नए चेसिस और हल्के इंजन का इस्तेमाल किया है।

बाइक में मोनोकोक फ्रेम दिया गया है और इंजन को चेसिस के स्ट्रेस्ड मेंबर के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। रियर में डबल-साइडेड स्विंगआर्म मिलता है, जिसका डिजाइन Ducati Panigale V4 से प्रेरित है।

815mm की सीट और बदली हुई राइडिंग पोजिशन

नई Monster की सीट की ऊंचाई 815mm है, जो पिछले मॉडल से 5mm कम है। सीट को थोड़ा संकरा भी बनाया गया है, जिससे छोटे कद वाले राइडर्स के लिए पैर जमीन पर रखना आसान हो सकता है।

हैंडलबार को भी ज्यादा ऊंचा और आगे की ओर रखा गया है। इससे स्पोर्टी राइडिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल के साथ अपेक्षाकृत आरामदायक राइडिंग पोजिशन मिलने की उम्मीद है।

चार राइडिंग मोड और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स

Ducati ने नई Monster को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स से लैस किया है। इसमें 6-axis IMU के साथ कॉर्नरिंग ABS, Ducati Traction Control, Wheelie Control और Engine Brake Control जैसे फीचर्स मिलते हैं।

बाइक में Sport, Road, Urban और Wet समेत चार राइडिंग मोड दए गए हैं। इसके अलावा Ducati Quick Shift 2.0 भी उपलब्ध है।

नई बाइक में 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Ducati Multimedia System, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है।

Ducati Monster 2026 की कीमत

भारत में 2026 Ducati Monster की कीमत वेरिएंट और कलर के अनुसार अलग-अलग है।

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
Monster Ducati Red₹13.99 लाख
Monster Iceberg White₹14.23 लाख
Monster Sport Livery₹14.23 लाख
Monster+ Ducati Red₹14.34 लाख
Monster+ Iceberg White₹14.45 लाख
Monster+ Sport Livery₹14.45 लाख

Monster+ में स्टैंडर्ड Monster के मुकाबले हेडलाइट काउल और पैसेंजर सीट कवर जैसे अतिरिक्त कॉस्मेटिक एलिमेंट मिलते हैं।

मेंटेनेंस के लिए Ducati Protect प्लान

Ducati ने नई Monster के साथ Ducati Protect नाम से प्रीपेड मेंटेनेंस प्लान भी पेश किया है। Ducati Protect+ की कीमत ₹30,999 है, जबकि Ducati Protect Pro की कीमत ₹54,999 बताई गई है। ये प्लान निर्धारित अवधि और किलोमीटर के हिसाब से शेड्यूल्ड सर्विस को कवर करते हैं।

कुल मिलाकर, 2026 Ducati Monster में कंपनी ने सिर्फ डिजाइन अपडेट करने के बजाय इंजन, वजन, एर्गोनॉमिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स में बड़े बदलाव किए हैं। ₹13.99 लाख की शुरुआती कीमत के साथ यह प्रीमियम नेकेड बाइक सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आती है।